फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब आंटी ने लड़की से पूछा ये सवाल, जवाब जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 19 Sep 2021 02:55 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी - मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं।

यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ, लेकिन 
पत्नी को दिखाने के लिए बोला - मैं तुम्हें
बहुत मिस करूंगा।

पत्नी बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दामाद अपनी सास से बात करते हुए
कहता है - आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं।

सास - हां बेटा, इसी वजह से तो उसे 
अच्छा लड़का नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
डॉक्टर मरीज से - अगर तुम मेरी दवा से
ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे।

मरीज - साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं
कब्र खोदता हूं। आपकी फ्री में खोद दूंगा।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है?

पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया -
क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए?

97 फीसदी पुरुषों का कहना था - नहीं,
40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
आंटी - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी?

लड़की - जी आंटी!

आंटी - लड़का क्या करता है?

लड़की - अफसोस करता है आंटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें