फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: गोलू- क्या बढ़िया गाड़ी है सर, बॉस का जवाब पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Wed, 26 Mar 2025 12:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए।इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है। आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।


बॉस की नई कार देखकर गोलू खुश हो कर बोला
वाह, क्या बढ़िया गाड़ी है सर
बॉस ने गोलू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा,
टारगेट पूरा करेगा और ओवर टाइम भी करेगा 
तो अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गौरव (बॉस से)- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते हैं
और उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती...
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी - बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली-
बाबू तुमने बताया नहीं तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो.....
 

आज के मजेदार जोक्स: गप्पू के दाहिने हाथ में खुजली को लेकर बाबा ने कही ऐसी बात, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- जिसका कोई नहीं होता, उसका पता है क्या होता है?
पप्पू- हां... भगवान
गप्पू- नहीं रे
पप्पू- फिर?
गप्पू- उसकी नींद पूरी होती है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
हरीश अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया
लड़की का पिता-  मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी
एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे
हरीश- बस अंकल, इसलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें