फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बेटे को डांट रहे पति को पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sun, 21 Nov 2021 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे नंबर लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock

डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां 

पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर 

डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी 

पुलिस- बाहर निकल साले 

पप्पू- माफ कर दो दरोगा जी 

पुलिस- साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल 

पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? 

बंता- परेशानी के कारण 

संता- कैसी परेशानी थी तुम्हें? 

बंता- मुझे नहीं, वे लोग मुझसे परेशान हो गए थे... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अम्मा बोली आजकल की बेटियां भी बेटों के बराबर हो गई हैं, सुनते ही पिंकी, रिंकीं सब खुश हो गईं 

फिर अम्मा ने जो कहा उसे सुन कर सबकी बोली बंद 

अम्मा गुस्से में बोलीं- मजाल है घर का कोई काम कर लें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें