फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 17 Aug 2023 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: जीवन में हंसना-मुस्कुराना रहना बहुत जरूरी है। इससे मन और दिमाग दोनों तरोताजा रहते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव दूर होने से सेहत भी अच्छी रहती है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर आ मुस्कान जाएगी। 

टीचर: कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।।
पप्पू, इसका अर्थ बताओ?

पप्पू: काम नहीं होने से राधिका
रास्ते पर घूम रही है...
कदाचित उसे फल खरीदने होंगे!

टीचर: बहूनि में व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन! इसका क्या अर्थ है?

पप्पू: मेरे अनेक जन्म हो चुके हैं पर
तुम्हारा जन्म चार जून को हुआ है!

टीचर: अरे, क्या बोल रहे हो ...चल अब बताओ..
दक्षिणे लक्ष्मणोयस्य वामे तु जनकात्मजा का क्या अर्थ है?

पप्पू: दक्षिण की ओर से आकर लक्ष्मण बोला..
जनक...तुम्हारे तो मजे हैं!

टीचर: चलो इसका अर्थ ही बता दो...
हे पार्थ, त्वया चापि मम चापि...!

पप्पू: हे अर्जुन, तुम भी चाय पियो, मैं भी चाय पीता हूं।

टीचर अभी तक कोमा में है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...?
बुजुर्ग- वही, जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है? 
स्टूडेंट- कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा, ड्राइवर सोया तो, सबका टिकट कट जाएगा।

Funny Jokes: जीजा- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पिता ने बेटे से कहा- लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना। 
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा - 
पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है, उसे अंदर कर दूं। 
 

आज के मजेदार जोक्स: पति- अभी और कितनी देर लगेगी? पत्नी ने दिया गजब का जवाब



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ? 
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन... 
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें