फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़ने के बाद कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Mon, 05 Jun 2023 04:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले जिंदगी में गर्माहट घोलने का काम करते हैं। हंसने से शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही आप हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन मे से सुरजिते बोला:
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
मां- कहां हो बेटी? 

रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 

मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना


 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
कारपेंटर- सर, दरवाजा ठीक हो गया

लेबर चार्ज 1000 रुपये

इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

कारपेंटर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

Hindi Jokes: लड़की से डॉक्टर- क्या हुआ बताओ? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी


Hindi Jokes: लड़की से डॉक्टर- क्या हुआ बताओ? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...

सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।

नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।

सोनू बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
संता ने बंता से बोला-

अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,

तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?

बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।

संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।

संता की बात सुनकर बंता बोला- 

जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें