फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी औरतों को देखकर डर लगता है, बाप ने दिया गजब का जवाब

Wed, 07 Jan 2026 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अगर आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेते हैं, तो दिनभर का तनाव एक पल में दूर हो जाएगा। इससे मूड भी फ्रेश रहेगा। इसीलिए आपको हंसाने के लिए हमसोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स लेकर आए हैं । 
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
Viral Jokes: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाजा खटखटाया
अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
आदमी- जी हां
अंदर से फिर आवाज आई- तुम अंदर आ सकते हो
तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पाई है
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
दूसरा आदमी- जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है
अंदर से आवाज आई- भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी पापा
मुझे सारी औरतों को देखकर डर लगता है
पापा- बेटा कर ले फिर एक ही औरत से डर लगेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- ए जी लगता है मैं मर जाऊंगी
पति- तो मैं भी मर जाऊंगा
पत्नी- मैं बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी लेकिन आप ऐसा क्यों बोल रहे हो
पति- मैं खुशी के मारे मर जाऊंगा
पत्नी बेहोश

Hindi Jokes: टीचर- क्या बात है तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो? लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश


 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की ब्यूटी पार्लर से मेकअप करा के आई
लड़की जैसे ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ी...एक बंगाली आदमी बोला- हॉट
लड़की- थैंक यू डियर
बंगाली- अरे काहे का थैंक्यू,
हम बोला, आगे से हॉट हमको उतारना है...

Chutkule in Hindi: देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें