फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: डॉक्टर मरीज से- अगर मेरी दवा से ठीक हो गए तो क्या इनाम दोगे? जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Thu, 21 Jul 2022 05:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes in Hindi: हम सभी को अपने जीवन में हंसने और हंसाने को शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। बुरे समय में भी इंसान को खुश रहना चाहिए इससे यह समय भी आसानी से बीत जाता है। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि अगर हम उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगी। तो देर किस बात की आइए चलते हंसने के सफर पर...

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।
डॉक्टर बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
एडमिन- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें