फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 27 Dec 2025 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Viral Jokes:  हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मेकअप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।

Jokes in Hindi: पप्पू- यार कल भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? गप्पू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

Funny Jokes: जीजा- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, साली का जवाब पढ़कर हो गया चुप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बंटी - बेटा दो बिस्तर क्यों बिछाए हैं।
बेटा - घर पर दो मेहमान आने वाले हैं।
बंटी- कौन-कौन?
बेटा - मम्मी के भाई और मेरे मामा।
बंटी फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें