वैसे तो हमें हंसने के लिए समय और दिन नहीं देखना चाहिए। जब मौका मिले तो खुल कर हंसी-मजाक करना चाहिए। जीवन में बहुत ज्यादा तनाव लेने का भी कोई फायदा नहीं होता है। तनाव का असर हमारे काम भी दिखाई देता है। जब आप हंसते रहेंगे तो मुश्किल से भी मुश्किल काम आसानी से हो जाएगा। इसीलिए खुश रहकर हर काम को करना चाहिए। दुनिया में दोस्त भी उन्हीं लोगों के होते हैं जो हंसना जानते हैं और हंसने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। तो अब देर नहीं करते हैं और चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर पर-
चिंकी अपने पति मोनू से- एक बात बताइए...
मोनू - पूछो...
चिंकी - ये सारे मर्दों को ताश खेलना क्यों अच्छा लगता है....?
मोनू - क्योंकि वो उसमें बेगम को उठाकर जोर से पटक सकते हैं...
बस तब से चिंकी ने बेचारे पति के ताश भी बंद करवा दिए..