Viral Jokes in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ ही हंसना भी बहुत जरूरी है। अगर मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने का सफर...
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।