फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर खिलखिलाएंगे आप, घर में बन जाएगा खुशियों का माहौल

Mon, 07 Apr 2025 11:35 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आइए चुटकुले पढ़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Viral Jokes: खुलकर हंसने से इंसान का नजरिया खुद के प्रति सकारात्मक बना रहता है, जिससे मन हल्का और तरोताजा महसूस करता है। हंसी एक ऐसी प्राकृतिक कसरत है, जो न केवल मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है, बल्कि शारीरिक रूप से भी फिट रखने में बड़ी भूमिका अदा करती है। इसी कारण विशेषज्ञ भी रोजाना हंसने का सुझाव देते हैं। तो आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ शानदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो अब इंतजार किस बात की, चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

सिट्टू- खुशखबरी है मां, खुशखबरी
मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है? तू पास हो गया....
सिट्टू- नहीं मां, आपकी होने वाली बहू पास हो गई है
सिट्टू की बात सुनकर मां के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ
पत्नी(जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करती हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ
पती- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे......

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा,
बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है
बेटा बोला- अरे मां तू घबरा मत... वो सेल्फी ले रही है.....

ये भी पढ़ें- Best Jokes: पति ने पत्नी को बताया वजन कम करने का गजब उपाय, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
आपका प्लान क्या है?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- यार पुरानी फिल्मों में बड़ी ही खराब क्वालिटी का जहर होता था
दूसरा दोस्त- वो कैसे?
पहला दोस्त- एक बोतल पीने के बाद भी हीरोईन पूरा गाना गा लेती थी...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें