Majedar Jokes: हंसना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हमारे रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि एक ऐसी भावना है, जो देखते ही दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान ला देती है। जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं, तो खुद-ब-खुद मुस्कुराने लगते हैं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए रोज मजेदार चुटकुले लाते हैं, जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। जब हम किसी चुटकुले पर ठहाके लगाते हैं, तो यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। तनाव भरी जिंदगी में चुटकुले एक ऐसी दवा की तरह काम करते हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमें राहत पहुंचाती है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश...