फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, बन जाएगा आपका दिन

Sat, 08 Feb 2025 08:41 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जो इंसान अपने जीवन में हंसी-खुशी से रहता है वो बड़ी परेशानियां को भी आसानी से हल कर देता है। हंसने से आपका मन हल्का रहता है और आप जीवन में सही फैसले ले पाते हैं। इसलिए आइए मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: जो इंसान अपने जीवन में हंसी-खुशी से रहता है वो बड़ी परेशानियां को भी आसानी से हल कर देता है। हंसने से आपका मन हल्का रहता है और आप जीवन में सही फैसले ले पाते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। चुटकुले हमारे जीवन में हास्य और खुशी लाने का एक शानदार तरीका हैं। आजकल की व्यस्त और तनावपूर्ण जिंदगी में, हंसने के पल ढूंढना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, चुटकुले हमें तनाव से मुक्ति दिलाने और खुशी का अनुभव कराने में मदद करते हैं। इसलिए, हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

चिंटू अपने डैडी के साथ घूमकर लौटा और...
मम्मी से बोला- मम्मी-मम्मी, पापा को लड़कियों की तरफ देखना अच्छा नहीं लगता,
जब भी सड़क पर कोई लड़की दिखती है, पापा अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं...
चिंटू- आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक आंटी के लिए मुझसे अपनी सीट छोड़ने को कहा,
मां- बेटा यह तो अच्छी बात है, बड़ों का सम्मान करना चाहिए...
चिंटू- मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था...।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
स्टूडेंट से टीचर ने पूछा, एक साल में कितनी रात्रि होती है?
स्टूडेंट- 10 रात्रि
टीचर- 10 कैसे बताओ ?
स्टूडेंट- 9 नवरात्रि ओर 1 शिवरात्रि
टीचर कोमा में है
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सिखाने वाले बाबा को देखकर योग कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली- जब तुम 
बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे, 
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन 
चला गया और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- और ये रही 
हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी।
एक लड़का बोला- चांद तो रात में निकलता है,
आज दिन में कैसे निकल आया?
ये सुनते ही तपाक से लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था,
आज दिन में कैसे बोल रहा है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें