Desi Jokes: खुलकर हंसना जिंदगी को खुशहाल बनाने का सबसे आसान तरीका है। इससे न सिर्फ मन हल्का रहता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद रहता है। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है, क्योंकि यह स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को घटाता है और खुशी का हार्मोन एंडोर्फिन बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है, क्योंकि हंसने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। हंसी-खुशी से रहना हमें सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाता है, हंसने से रिश्तों को मजबूत मिलती है और माहौल को खुशनुमा बनाता है। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देखें, दोस्तों के साथ मस्ती करें या चुटकुले पढ़ें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा...
प्रेमी- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
प्रेमिका- छोड़ो ना।
प्रेमी- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
प्रेमिका- छोड़ो ना।
प्रेमी- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
प्रेमिका- छोड़ो ना।
प्रेमी- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं...और कितनी छोड़ूं मेरी मां।