फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब बॉस के चुटकुले पर नहीं हंसा पप्पू, फिर जो हुआ पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Wed, 19 Mar 2025 10:10 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जिंदगी की आपाधापी में लोगों के ऊपर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह लोगों का उदास और चिंतित रहना है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Jokes: हंसना न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हंसी से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है, जिससे दिमाग शांत और तरोताजा रहता है। यह शरीर में एंडोर्फिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता है, जो खुशी का एहसास कराता है। हंसने से रक्त संचार बेहतर होता है और दिल की सेहत मजबूत होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। शारीरिक रूप से हंसी चेहरे की मांसपेशियों को व्यायाम देती है और त्वचा में निखार लाती है। सामाजिक दृष्टि से हंसमुख लोग दूसरों के साथ आसानी से जुड़ते हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं। हंसने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है और थकान दूर होती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

जीजा ने साली से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
साली- काश आप अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
साली का जवाब सुन कर जीजा बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश….
विज्ञापन

3 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें