Funny Chutkule In Hindi: अगर शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखना है तो हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे पर चमक रहती है और इंसान नौजवान दिखता है। हंसने-मुस्कुराने से मन की उदासी दूर रहती है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जब भी समय मिले हमें खुलकर हंस लेना चाहिए। हंसी हमारे साथ-साथ हमारे आस पास के लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है। हंसने और मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें आप पढ़कर खूब हंसेंगे और लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए देर किस बात की चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर...
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया!
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
जब शहर में हेलमेट लगाना हुआ अनिवार्य।
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान...
अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने एक्टिवा बेच दी।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
डॉक्टर ने खांसी के मरीज को 'मोशन'
लगने की दवाई दी !
मरीज का दोस्त- आपने उसे मोशन की दवाई क्यों दी ? उसे तो खांसी है !!
डॉक्टर- अब वो खांसने से पहले सौ बार सोचेगा !
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
मिंटू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
मिंटू- Valentine Day पे गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होकर भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
मिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश।
शादी की पहली रात जब पत्नी घर में आई तो टीटू बहुत परेशान था।
उसे समझ नहीं आ रहा था कि अपनी पत्नी से क्या बात करे।
थोड़ी देर बाद उसने कहा- आप घर पर बताकर तो आईं हैं ना
कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं।