Viral Chutkule: कहते हैं खुलकर हंसना किसी इंसान के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मन को शांत करता है बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में तनाव कम करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपका दिन बना देंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप न सिर्फ हंसेंगे बल्कि तनाव से भी मुक्त होंगे। तो चलिए, हंसी के इस सफर पर निकलते हैं और अपने जीवन में खुशियों को भरते हैं.....
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...