फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इन धमाकेदार वायरल जोक्स को पढ़कर, आप हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 06 Apr 2025 12:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Viral Jokes: हर किसी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का काफी महत्व है। हंसने मन तनाव से दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


टीचर (गोलू से)- 4 और 4 कितने होते हैं? 
गोलू- 10 होते हैं
टीचर- 8 होते हैं... नालायक 
गोलू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
राजू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
राजू- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...
 

आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू को हुआ नर्स से प्यार तो ऐसे किया इजहार, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक सिगनल पर रुके बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कहा,
मुझे तुम्हारी आंखों में सारा संसार नजर आता है...
पास में रुके बिना हेलमेट वाले एक बाइक सवार ने कहा,
अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों में देखकर बताओ कि अगले चौराहे पर
 ट्रैफिक वाला तो नहीं.......

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली,
बाबू तुमने बताया नहीं तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह-सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी (नींद में से उठती हुई गुस्से में)- पानी क्यों डाला?
पति- तुम्हारे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
 

Best Jokes: पत्नी- आज घर जल्दी आ जाना, पति का जवाब पढ़कर जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगेंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें