फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 13 Apr 2025 10:06 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ खास चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Chutkule: खुलकर हंसना किसी भी इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से हम न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रहते हैं। हंसने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे हम खुश और स्वस्थ रहते हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के कई तरीके होते हैं। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं, या अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, इसी कड़ी में हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा.....


राजू पहली बार श्याम के घर आया और बोला,
यार तेरा बेटा बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है
श्याम- कमीने धीरे बोल बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है....


पत्नी ने अपने पति को फोन लगाया
पत्नी- कहां हो? ऑफिस पहुंच गए क्या?
पति- अरे मेरा कार से एक्सीडेंट हो गया है
मेरी टांग टूट गई है, अस्पताल जा रहा हूं
पत्नी- अच्छा ठीक है, जाओ टिफिन का ध्यान रखना
टेड़ा ना हो जाए नहीं तो दाल गिर जाएगी....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू की भाभी काजू खा रही थी
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो
भाभी ने एक काजू चिंटू के हाथ में रख दिया और बाकी खुद खाने लगी
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां क्योंकि बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है.....


घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने समझाया
देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति,
पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू- मां जी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर
आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी.....
 

Jokes: पार्टी में प्लेट में रखे टिश्यू पेपर खाने पर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर लगेंगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बच्चों बताओ घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब,वातावरण शुद्ध रहता है...
टीचर- शाबाश, और दूसरा
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता....

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
बंटी- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी?
पप्पू- अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
बंटी- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी
वो मेरी क्या होगी?....


पप्पू (गोलू से)- पता नहीं यार लोग पहली नजर में ही
सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं?
यहां तो आधे घंटे तक
सेलो टेप का किनारा ही नहीं मिल पाता....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए.....
 

Comedy Jokes: रिेंकी ने अपने बॉस के खाली टिफिन में रखी चॉकलेट, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें