फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: भाभी- क्यों उदास बैठे हैं आप? देवर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 08 Nov 2024 03:52 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने की खास बात यह है कि इससे हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुरा देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज के समय में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया है। देखा जाए तो आज के समय में भागदौड़ इतनी अधिक है कि लोग मानसिक तनाव से परेशान रहते हैं। ऐसे में खुद के मन को हल्का रखने के लिए हर इंसान को थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। दरअसल, हंसने की खास बात यह है कि इससे हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुरा देते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

भाभी- क्यों उदास बैठे हैं आप?
देवर- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं ,कोई आया ही नहीं।
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे, अब क्या हो गया?
देवर- भाभी जी क्या ही बोलूं...
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई है,
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया है...!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
देवर ने भाभी से पूछा - क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती हैं.
भाभी - हां.. क्यों नहीं ?
देवर - कैसे ?
भाभी - अगर वह हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
देवर- आप बहुत सुंदर हो भाभी जी, आप एकदम रानी जैसी हो.
भाभी- अरे, सच में क्या?
देवर- जी, भाभी जी.
भाभी- और क्या बताओ क्या कर रहे हो अभी?
देवर- मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भाभी- क्या तुम जानते हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
देवर- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें