Viral Chutkule in Hindi: हंसने के कई फायदे होते हैं। अगर आप नियनित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं हो, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।