फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: संता और बंता के जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 27 Aug 2022 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संता बंता जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों सेहतमंद रहता है। हम सभी को जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक बार बंता को जोर-जोर से रोता हुआ देख संता ने उस से पूछा;
संता- तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है!
संता- तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
बंता- नहीं!
संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी लॉटरी लग जाए तो क्या करोगी?
पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।
संता- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा..

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लॉकडाउन में नींद और सपने
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि...... 
कुछ दिनों से सपने रिपीट हो रहे है।
और कल तो हद  हो गई, जब दो सपनों  के बीच विज्ञापन आने लगे

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें