फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: पति- सुतली बम है क्या? पति का जवाब सुनकर हो गई नाराज, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Sun, 07 Aug 2022 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: हम सभी को प्रसन्न रहना चाहिए। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- सुतली बम है क्या?
पत्नी- दिवाली खत्म हो गई अब सुतली बम क्यों चाहिये?
पति- तुम्हारे मायके से आया तिल का लड्डू फोड़ना है।
पत्नी हो गई नाराज!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति के जन्मदिन पर पत्नी- क्या गिफ्ट दूं? 
पति- तुम मुझे इज्ज़त दो, कहना मानो यही काफी है।
पत्नी- नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है। मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू- वो कैसे? 
बबलू- मैंने कहा… आई लव यू, तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो? 
आदमी- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू? बेटा- फेसबुक। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टिंकू- भाई तुझे जीवन में क्या चाहिए? 
मंटू- ढेर सारा पैसा।
टिंकू- पैसे को साइड में रख दे, अब बता
मंटू- साइड में रखा हुआ पैसा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें