फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- मैं पर्स भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है, बॉयफ्रेंड ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 26 Jul 2022 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: हंसना एक सामान्य प्रोसेस है। हंसी मजाक करने से चेहरे पर मुस्कान रहती है। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है। घर में खुशहाली लाने के लिए हमें परिजनों के साथ हंसी मजाक करते रहना चाहिए जिससे सभी खुश रहे हैं। हंसाने में चुटकुले एवं जोक्स बड़ी भूमिका हैं। हम आपके मन को तरोताजा रखने और खुश रखने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पिंकी- रिक्शावाले भैया,  स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
पिंकी (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
पिंकी  (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये। अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ। 
गर्लफ्रेंड बेहोश।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- भाई, मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। 
पिंटू- वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू- शीशा 
पिंटू- आज तक हंसने में लगा है....

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था...
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश अपने नाना जी से सवाल पूछता है, 
रमेश - 80 साल की उम्र में भी आप नानी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
रमेश के नाना - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं,
धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे! वही जो हम मनाली के होटल से उठाकर लाए थे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें