फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: ये जोक्स आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 04 Sep 2022 07:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: हमारे लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद हमें मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

सोनू  का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू  रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
 पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें