फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- हम कहां जा रहे हैं? बाॅयफ्रेंड का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Sun, 06 Nov 2022 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule in Hindi: सेहत के लिए हंसना-मुस्कुराना काफी फायदेमंद होता है। हंसने से खुशी का अहसास होता है जिससे सकारात्मक सोच बढ़ती है। इसके अलावा हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हेल्थ एक्सपर्ट भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।  तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पिंटू - सर, तंबाकू को अंग्रेजी में क्या कहते हैं...?
टीचर - तंबाकू को अंग्रेजी में tobacco कहते हैं...लेकिन तुम ये क्यों पूछ रहे हो
पिंटू - मान लीजिए सर मैं कभी पढ़ने विदेश गया तो तंबाकू खरीदने या किसी से मांगने में कोई परेशानी न हो, इसलिए पता तो होना ही चाहिए...
सर जी गुस्से से लाल...
दे थप्पड़.....दे थप्प्ड़....दे थप्पड़
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- हम कहां जा रहे हैं?
बाॅयफ्रेंड- लॉन्ग ड्राइव पर…
गर्लफ्रेंड- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
बाॅयफ्रेंड- मुझे भी अभी-अभी पता चला जब गाड़ी का ब्रेक फेल हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू एक पार्क में गया, 'वहां लिखा था " पेड़ पर अपनी गर्ल फ्रेंड के नाम लिखने से अच्छा है उसके नाम एक पेड़ लगाएं।
पिंटू को ये बात दिल पर लग गई,
पिंटू ने अपनी गर्ल फ्रेंड की गिनती की और 2 एकड़ में गन्ना बो दिया।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी - रिक्शावाले भैया,  स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
पिंकी (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
पिंकी  (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
टीटू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, वो मेरे बाप है।
रास्ता मिल गया और टीटू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था..

Hindi Chutkule: टीना और मीना की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू को एक धमकी भरा खत मिला,
जिसको लेकर चिंटू बहुत परेशान था। 
पिंटू-क्या हुआ, चिंटू परेशान लग रहा है ,
चिंटू- हां, यार एक खत मिला है, लिखा है कि मेरी बीवी से इश्क करना बंद कर दो 
वरना जान से मार दूंगा। 
पिंटू-तो दिक्कत क्या है, बंद कर दे,
चिंटू- भाई, खत गुमनाम है, पता नहीं किसकी बीवी से इश्क करना बंद करना है 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही….?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार….?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और…गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए….
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं…
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा….

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें