फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़क जाए, लड़के का जवाब सुनकर हो गई बेहोश

Sun, 03 Jul 2022 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हर दिन हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- लड़के के गले लगकर बोली...कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़क जाए!
लड़का- ऐसे ही खड़ी रह चुपचाप...पीछे तेरा बाप खड़ा है...!!
लड़की हो गई बेहोश
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा-
भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में)- हां, कुचला था! अब क्या माफ़ी मांग रही हो?
महिला- माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
औरतों का दिल सही मायनों में कब टूटता है?
जब वो अपने जैसे प्रिंट का सूट
मोहल्ले की काम वाली को पहने देखती हैं!!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सरकार ने फरमान जारी किया
अब से पुरुष हो या स्त्री दुपहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली - हे भगवान ! अब इतने सारे
मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे!!
पति ने एक्टिवा ही बेच दी!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू सड़क पर जा रहा था,
तभी एक चिड़िया ने उसके सिर पर बीट कर दी और उड़ गई।
रूमाल से सिर साफ करते हुए चिंटू बोला- भगवान का लाख-लाख शुक्र है,
कि उसने गाय-भैंसो को उड़ने के लायक नहीं बनाया....!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
खूबसूरत लड़की से टकराने के बाद भिखारी शर्मा कर बड़े अदब से बोला
ऐ मसकली- भगवान के नाम पर कुछ दे....
लड़की-ये लो मेरी डिग्री रख लो...काम आएंगे
यह सुन भिखारी बोला-अब क्या रूलाएगी।
तुम्हें तो चाहिए तो मेरी होटल मैनजमेंट की रख ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें