Viral Jokes: खुलकर हंसने से इंसान अपने जीवन में भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है। जब इंसान का मन हल्का रहता है तो उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन प्रसन्न रहने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में थोड़ी देर तो जरूर हंसना चाहिए। इसके लिए आप दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए धमाकेदार झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक भिखारी को 100 का नोट मिला...
वो एक बड़े से रेस्टोरेंट में गया और भरपेट खाना खाया।
1500 रुपये का बिल आया, उसने मैनेजर से कहा- पैसे तो नहीं हैं।
मैनेजर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया...
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेंशियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया...