फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज बच्चे के लटके-झटके देख स्कूल हुआ दीवाना, करने लगा एक-एक डांस स्टेप फॉलो

Wed, 17 Oct 2018 06:04 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aa
बचपन भी कितना प्यारा होता है। नटखट सा, क्यूटू सा और न जाने कितने ही ऐसे प्यारभरे नामों सा जो हम उन बच्चों को देखकर बोलने लगते हैं जिन्हें जीने की तमन्ना हम पलभर में अपने दिलों में पाल लेते हैं। जी हां, जब कभी हमारे सामने बच्चों की ऐसी तस्वीरें या वीडियो आती है तो हमारा मन उन्हें देखकर उछलने लगता है। उस वक्त हम कल्पनाओं के बादल पर सवार होकर उस दौर में चले जाते हैं जब आप भी कभी बच्चे हुआ करते थे। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं...  
 
विज्ञापन

2 of 5
aa
जी हां, इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी क्लास के बच्चों के बीच ऐसा डांस करता हुआ नजर आता है कि देखने वालों की आंखें उसी पर जमी रह जाती है। और तो और क्लास के अन्य बच्चे भी उसका डांस देखकर हैरान रह जाते हैं। इसके बाद जो होता है उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। 
विज्ञापन

3 of 5
aa
दरअसल, सारे बच्चे उसी बच्चे के डांस स्टैप को फॉलो करने लगते हैं जो क्लास में पहले अकेले बिंदास होकर नाच रहा होता है। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपके पैर भी थिरकने लग जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह वीडियो किसी किड्स स्कूल में शूट किया गया है।   

4 of 5
aa
यह न केवल सोशल साइट्स पर बल्कि यूट्यूब पर भी अपलोड किया जा चुका है। फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि ये वीडियो कहां और कब शूट किया गया है। यूट्यूब पर इस वीडियो बीते महीने के आखिर में डाला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aa
अभी तक इस वीडियो को बहुत से लोग देख भी चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मोमोलैंड का 'BOOM BOOM' सॉन्ग बज रहा है। गाने पर जिस बच्चे ने जरा हटकर डांस किया है वह बच्चा दिखने में चाइनीज लग रहा है। इसलिए यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने इसे 'क्यूट चाइनीज किड्स डांसिंग वीडियो का नाम दिया है।

चलिए अब आपको भी दिखाते हैं इस बच्चे के लटके-झटके...

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें