Valentine's Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के लिए सेहतमंद रहना एक चुनौती है। इसलिए वर्तमान समय में इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह किसी औषधि से कम नहीं है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव और चिंता से परेशान इंसान ठीक हो जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू- यार मेरा दुख सुन
गप्पू- क्या
पप्पू- वैलेंटाइन डे पर ही मेरा ब्रेकअप हो गया
गप्पू- कैसे
पप्पू- यार मैंने रिया की जगह प्रिया का नाम ले लिया