चाचा-भतीजे का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है, जिसमें दोस्ती भी होती है, अपनापन भी और एक-दूसरे की टांग खींचने का पूरा अधिकार भी। चाचा कभी भतीजे को समझदार बनने की सलाह देते हैं, तो भतीजा अपनी मासूम बातों से चाचा को ही सोचने पर मजबूर कर देता है। दोनों के बीच होने वाली यही छोटी-छोटी नोकझोंक रिश्ते में हंसी और अपनापन घोल देती है। अगर आपके घर में भी कोई ऐसा चाचा-भतीजा है, जिनकी बातचीत शुरू होते ही माहौल मजेदार हो जाता है तो ये जोक्स आपको जरूर पसंद आएंगे।
चाचा - बेटा, पढ़ाई कैसी चल रही है?
भतीजा - चाचा, बिल्कुल आपकी शादीशुदा जिंदगी जैसी।
चाचा - मतलब?
भतीजा - चल तो रही है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे।