फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बेहद मजेदार हैं ये पांच चुटकुले, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: दिन में हंसी मजाक करते रहने से तो मन प्रसन्न रहता है। हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है और मन भी खुश रहता है। मानसिक तनाव से भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसी मजा करने से दिन अच्छा बीतता है और जीवन आसान लगता है। हम सभी को अपने व्यस्त समय में से टाइम निकालकर हंसना और खुश रहना चाहिए। हम आपको हंसने-हंसाने और खिलखिलाने के लिए हिंदी के कुछ मजेदार और नए चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पतलू- भाई कहां जा रहे हो?
मोटू- यार सोना खरीदने जा रहा हूं। सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।
पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा?
मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना।
सोने में काफी गिरावट आई है। पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- तुम मेरी फीलिंग्स कभी नहीं समझते यार...!
लड़का- मैं तो खुद की हैंडराइटिंग नहीं समझ पाता,
फीलिंग्स कैसे समझूंगा...?
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया।
लड़का- अरे वाह, कौन सी कंपनी का ??
लड़की- लावारिस…!!!
लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नही LAVA IRIS है।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया।
पप्पू- बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एंबुलेंस!
पप्पू- अरे एंबुलेंस क्यों?
गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है…!

Funny Jokes: नए साल पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स, पढ़िए वायरल चुटकुले
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मैं नाश्ता नहीं करूंगा, लेट हो रहा है।
पत्नी- मैंने पराठे आज वाइन डालकर बनाए हैं।
4 पराठे खाने के बाद पति- मजा आ गया, कौन सी वाइन डाली थी?
पत्नी- अजवाइन।
सुनते ही पति के होश उड़ गए।


Hindi Jokes: जब पत्नी ने नए साल पर संता से मांगा गिफ्ट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है।
दूसरा दोस्त- अरे वाह...! बधाई हो...!
शादी कब है?
दोस्त - मेरी 2 नवंबर को और उसकी 11 नवंबर को।


आज के मजेदार जोक्स: पतिदेव ने नए साल पर पत्नी को दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू सिर पर हाथ रख कर बैठा था...
पास से गुजर रहे उनके एक मित्र ने पूछा -
क्या हुआ भाई, परेशान क्यों बैठे हो...?
पप्पू ने कहा - यार क्या बताऊं, दो टन का एसी खरीदा था।
घर जा कर तौला तो 62 किलो का ही निकला…!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें