फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Hindi Jokes: पुलिस- दरवाजा खोलो, चिंटू का जवाब पढ़कर छुट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 04 Oct 2024 06:48 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चोर-पुलिस जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: खुलकर हंसना न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को और माहौल को खुशनुमा रखता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसी के माध्यम से हम दूसरों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हंसने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। हर इंसान को अपने दैनिक जीवन में थोड़ी देर हंसने के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। इसके लिए हम हास्य कहानियां पढ़ सकते हैं, चुटकुले पढ़ सकते हैं या कोई कॉमेडी शो देख सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खिलखिलाकर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी - मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं,
व्हाट शुड आई डू? 
पति - यू शुड डाई!
लेकिन पत्नी कुछ और समझ के
कर दी पतिदेव की धुनाई!

4 of 5
फनी जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर - कॉपी छुपा लो, 
पीछे वाला देख रहा है,
पप्पू - देखने दो सर, मैं अकेला 
फेल नहीं होना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- अरे! तुमने कहा था कि आज खाने में दो ऑप्शन होंगे।
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है।
पत्नी- हां, तो दो ऑप्शन ही तो हैं...
पहला-खाना है तो खाओ।
दूसरा- नहीं तो रहने दो... अब देख लो तुम्हें कौन सा ऑप्शन समझ आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें