फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: ज्योतिष- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे, टीटू ने कही ऐसी बात जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 15 Oct 2023 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव दूर रहता है। साथ ही हंसने से आप  कई गंभीर बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। लेकिन काम के अधिक दबाव की वजह से लोग अक्सर हंसना खेलना भूल जाते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसलिए आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू - अपने पड़ोसी दोस्त पिंटू से बोला-
आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
पिंटू- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
चिंटू  - रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
पिंटू- चौंकते हुए कैसे?
चिंटू  - मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है,
पहला कारण है डर और दूसरा कारण है शौक....और
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और डरते तो
हम किसी के बाप से भी नहीं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ज्योतिष टीटू का हाथ देखकर- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
टीटू- पढ़ तो मैं 4 साल से रहा हूं, ये बताओ कि पास कब होऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- ओए पगली! हम तो दुश्मन भी शेर जैसे रखते हैं,
तू है एक कोमल कली, मुझसे पंगा जरा सोच समझ कर ले,
क्युंकि मैं एक शेर कि औलाद हुं…
लड़की- अच्छा तो एक बात बता  
शेर घर पर आया था, या आंटी जंगल गयी थी…
#सोलिड वाली बेईज्जती…
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें