Hindi Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव जरूर होता है। अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। अगर आप तनावमुक्त रहते हैं, तो आपके चेहरे पर हंसी नजर आती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कराहट किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
खचाखच भरी मुंबई लोकल में एक खूबसूरत महिला सफर कर रही थी
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया
महिला-आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी
महिला- काय करतो तुमी
कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं