Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशान रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसलिए लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
टिंकू दोस्त से बोला- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं?
मिंकू- अबे घुटनों पर चल कर आई थी मेरे पास, घुटनों पर।
टिंकू- क्या बात कर रहा है, सच में...?
मिंकू- और क्या...
टिंकू- फिर क्या बोली?
मिंकू- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नहीं मारुंगी!