फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 21 May 2024 12:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...

भिखारी - साहब 20 रुपए दो ना, कॉफ़ी पीनी है
संता - लेकिन कॉफी तो 10 रुपए  की आती है 
भिखारी - मेरी गर्लफ्रेंड भी है साथ में इसलिए चाहिए थे 
संता - अरे.... 
भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है 
भिखारी - नहीं जी, मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक शिक्षक अपनी कक्षा में पूछती है- 
"बच्चे बताओ, अगर मैं एक पक्षी होती, तो मैं क्या होती?"
एक छात्र जवाब देता है- आप तोता होती, मैडम।
शिक्षक- बहुत अच्छा! और तुम कैसे जानते हो?
छात्र- क्योंकि आप हमेशा बातें दोहराती रहती हैं!
छात्र की बात सुनकर मैडम का माथा ही घूम गया।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर - अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल के पास गया 
तो 100 रुपए का फाइन, दूसरी बार गया तो रु 200 फाइन और
तीसरी बार तो सीधा 500 का फाइन लगेगा।
स्टूडेंट - सर जी, हमको मंथली पास बनवाना हो 
तो कितने का बन जाएगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है।
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25,000 रुपये देना।
गोवा घूमने जाना है.फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें