फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पिता- बेटा तू फेल कैसे हो गया? बेटे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 26 Apr 2024 01:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

गणित से परेशान एक विद्यार्थी गुरु जी से एक सवाल पूछा
छात्र- गुरु जी अगर शून्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी, और आर्यभट्ट का जन्म कलयुग में हुआ,
तो उससे पहले 100 कौरव और रावण के 10 सिर की गिनती किसने की थी?
गुरु जी अवकाश लेकर उत्तर की खोज में भटक रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? 
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है, 
पत्नी- कैसी गलतफलमी? 
पति- यही कि मैं सो रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पुलिस (चोर से): तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर: सर चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी,
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बैंक लूटने के बाद
डाकू- तुमने मुझे देखा 
क्लर्क- हां 
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, कह रही है पुलिस को भी बताएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें