फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता और बंता की बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 03 Oct 2022 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Majedar Jokes in Hindi: आज कल की जिदंगी तनाव से भर गई है। अगर आपको इस तनाव में भी सेहतमंद रहना है, तो हंसने की आदत लीजिए। आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!
यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"
यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"
संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"
यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने बेटे बंता के फेसबुक पर समय बर्बाद करने से काफी परेशान था, लेकिन कभी कुछ कहता नहीं था, एक दिन उससे रहा नहीं गया तो वह अपने बेटे के पास जाकर बोला;
संता- बेटा, छोड़ दे ये फेसबुक यह तुझे रोटी नहीं देने वाली!
बंता- हां पापा, मुझे पता यह मुझे रोटी नहीं देने वाली, लेकिन रोटी बनाने वाली देगी!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- "प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?"
बंता- "ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है!"
संता- "वो कैसे?"
बंता- "लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो, तो हो जाता है। लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो तो करना पड़ता है!"

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं। 
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, कैसे? 
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से- बंता भइया, जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं? 
बंता बोला- कुछ भी कह लो भइया, जब उसे सुनाई ही नहीं देता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- रातभर मुझे नींद नहीं आई,
बंता- क्यों? 
संता- रातभर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें