फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते, संता ने दिया गजब का जवाब

Sat, 08 Oct 2022 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खान पान की तरह ही हंसी की भी बेहद जरूरत होती है। अगर आप खुलकर हर दिन हंसते हैं, तो जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैं। आप मजेदार जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं और दूसरे को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था।
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा कि बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे।
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी। उसका ध्यान रखना। 
ऑपरेशन सफल रहा!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
संता- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
संता- मायके जाकर।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की पत्नी से लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद पत्नी, चिंटू के पास आई और बोली-
इस तरह झगड़ते अच्छे नहीं लगते। एक काम करते हैं, थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
चिंटू- ठीक है, क्या करना है? बोलो…
पत्नी- आप मुझसे माफी मांग लो… और मैं आपको माफ कर देती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें