फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चुटकुले: पत्नी ने कहा- तुम्हें मेरी कोई परवाह नहीं, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 29 Apr 2022 12:19 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: आजकल की व्यस्त दिनचर्या में लोगों के पास हंसने तक का समय नहीं है। ऐसे में लोगों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हमें रोजाना थोड़ा समय निकाल कर हंसना चाहिए। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में रक्त संचार तेजी से होने लगता है, जिससे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इससे कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरे की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए हैं, फिर तो आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- न न मैं तो घाघरा...चोली कटिंग करूं ये सब लोग सीए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
स्टूडेंट से टीचर ने पूछा, एक साल में कितनी रात्रि होती है? 
स्टूडेंट-10 रात्रि 
टीचर- 10 कैसे बताओ ? 
स्टूडेंट- 9 नवरात्रि ओर 1 शिवरात्रि 
टीचर कोमा में है अब तक!

 

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...?
पति- हां...!
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...!
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...!
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। 
देखो कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है...

 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
जब दिल्ली में एक लड़के ने अपने पापा से कहा 
बेटा- पापा आज बहुत गर्मी है!!
पापा- बेटा हम आज ही ए.सी. लगवाएंगे!!
जब बिहार में एक लड़के ने अपने पापा से कहा
बेटा- पापा आज केतना गर्मी बा!
पापा- चल तोर कपार छिलवा दिहिं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
राजू- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी?
रामू- सबसे पहले तो चखना आया फिर अंडा
और बाद में मुर्गी आई फिर 1 बियर और पानी की बोतल
सबसे लास्ट में बिल आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें