फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से मांगा गिफ्ट, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 14 Nov 2022 12:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

Today’s Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की तरह हंसी की भी जरूरत है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए आपके लिए हम मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- इतने साल हो गए शादी को आज तक कुछ नहीं दिया
पति- दिल तो दिया है और क्या चाहिए
पत्नी- नहीं जानू, कोई सोने की चीज दिलाओ ना
पति- चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा, खूब मजे से सोना।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू (विदेशी दोस्त से )- आप खाने में क्या लेते हैं ? 
विदेशी दोस्त- सलाद 
सोनू- अरे ,ये तो हम खाने के इंतजार में ही निपटा देते हैं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? 
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या? 
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...

Viral Chutkule: पप्पू से प्लम्बर ने पूछा- कब पता चला कि छत टपक रही है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी- तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है...? 
लड़का - जी, बहुत दूर का रिश्ता है...! 
आदमी- फिर भी क्या रिश्ता है...? 
लड़का- जी, वह मेरा सगा भाई है... 
आदमी- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो...? 
लड़का- क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टर जी- बच्चों बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा...? 
पति-पत्नी, भाई-बहन, मां-बाप, प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त...? 
गप्पू खड़े होकर बोला- सर, चप्पल...! 
फिर मास्टर साहब ने चप्पल से की गप्पू की पिटाई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें