फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 01 Sep 2022 07:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes in Hindi: जिंदगी की आपाधापी में लोगों के ऊपर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह लोगों का उदास और चिंतित रहना है। अगर आप सहेतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

संता- सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है
टीचर- अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी?
संता- सोमवार को
टीचर- यह कैसे याद रह गया?
संता- सर प्रैक्टिकल में नहीं थ्योरी में प्रॉब्लम है।

 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
सास- दामाद आप काम क्या करते हैं? 
दामाद- मैं पायलट हूं।
सास- अच्छा कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं? 
दामाद- अरे मैं वो घर की शांदियों में ड्रोन उड़ाता हूं सास हो गई बेहोश!

 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बिजली कहां से आती है?
पप्पू- सर मामाजी के यहां से
टीचर- वो कैसे
पप्पू- जब भी बिजली जाती है पापा कहते हैं
सालों ने फिर बिजली काट दी

 
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - पता है यार गप्पू शादी के बाद आदमी के पास एक बड़ी परेशानी आ जाती है।
गप्पू- कौन सी परेशानी..
पप्पू- बढ़ता हुआ पेट...
गप्पू- हां यार ये तो सही कहा तुमने
पप्पू- पता है ऐसा क्यों होता है
गप्पू- नहीं तुम बता दो...
पप्पू- शादीशुदा लोगों का पेट बढ़ने का कारण
पहले बाहर दोस्तों के साथ पार्टी करो
और फिर घर आकर बीवी के डर से दोबारा खाना खाओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay


एक शादी में डीजे वाले ने दूल्हे से पूछा- कितनी देर तक डीजे बजाना है ?
दूल्हा- सिर्फ दारू चढ़ने तक...
बाद में तो अपने दोस्त
जनरेटर की आवाज पर भी नाचेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें