Teacher Student Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हम सभी की हंसने और मुस्कुराने में मदद करते हैं। जीवन में मानसिक तनाव और चिंता से बचाने में हंसी बेहद मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
कॉलेज में एक लड़की ने दाखिला लिया...
सारे लड़के-लड़कियों ने उसे चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
लड़की की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया
वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाए।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा,क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा-सर! मैं इस क्लास का फूफा हूं।