फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब तूफानी बारिश में आधी रात को पिज्जा लेने गया संता, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 16 Jul 2022 05:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ वाली लाइफ में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि हंसना-मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। इसकी वजह से ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से हमें बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसी इंसान की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हंसने से इंसान दिल की और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
तूफानी बारिश में आधी रात को संता पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो? 
संता- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा   
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
पिंकू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
रिंकू - फिर क्या?
मुझे कल से सूरज की मम्मी खोज रही हैं,
पिंकू- किस लिए ?
रिंकू- मुझे पीटने के लिए ...और किस लिए 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू - मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंटू - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी... 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

गप्पू- मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
मां- क्यों?
गप्पू- क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां- डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू- नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा... 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू- भाई, मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। 
पिंटू- वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू- शीशा 
पिंटू- आज तक हंसने में लगा है....
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मिंटू अपनी सास से बहुत दुखी था, 
मिंटू (अपनी बीवी रिंकी से ) - तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं? जले पर हमेशा नमक छिड़कती रहती हैं। 
रिंकी- अब क्या हो गया?
मिंटू- आज फिर से पूछ रही थी कि दामाद जी, मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें