फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: दो कैदियों की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 30 Apr 2022 12:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Funny jokes And Chutkule in Hindi: हंसना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। हंसी हम सभी को तमाम तरह की बीमारियों से बचाती है। इसके अलावा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहती है। हंसने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे हम दिली की गंभीरियों से भी बच सकते हैं। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे। 
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
दौ कैदियों की मजेदार बातें
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा? 
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी? 
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं? 
पति- लॉन्ग ड्राइव पर...... 
पत्नी- जान तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए। 

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- किस बात से परेशान है? 
मिंटू- यार घर वालों से हूं।
चिंटू- घर वालों ने क्या किया? 
मिंटू जिस दिन सोचता हूं कि कुछ नया करूंगा, उसी दिन घर वाले गेहूं पिसवाने भेज देते हैं...
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

तूफान में एक जहाज फंस गया… 
पायलट ने कहा- किसी को बचने की दुआ आती है क्या? 
एक आदमी खुश होकर बोला- हां, मुझे आती है।
पायलट- ठीक है...आप दुआ कीजिए एक पैराशूट कम है। 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर (गोलू से)- भई तुम्हें तो बहुत कमजोरी है, फल खाया करो छिलके सहित 
गोलू- ठीक है डाक्टर साहब। 
एक दो घंटे बाद ही मौंटी रोता-रोता वापस आया… 
डॉक्टर- क्या हुआ भाई…क्यों रो रहे हो? 
गोलू पेट में दर्द है बहुत तेज… 
डॉक्टर- क्या खाया? 
गोलू- जी, तरबूज...छिलके सहित...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बातचीत
संता- यार...पुराने जमाने में जब टेलीफोन सेवा नहीं थी, तब लोग एक दूसरे को कैसे मिस कॉल देते थे... 
बंता यार... तब तो हिचकी को ही मिस कॉल माना जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें