Today Funny Jokes in hindi: अच्छी हवा, अच्छे खानपान की तरह इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी की भी जरूरी होती है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भटकती भी नहीं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।