फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं...? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 16 Apr 2022 10:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सहेतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसना एक तरह का योग है। हंसने की वजह मानसिक तनाव के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं...?  
पप्पू- जब 10 से LOVE हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पत्नी ने नया फोन लिया अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया 
पत्नी- कैसे हो जानू? 
पति- हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो किचन में है। 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पिंटू भगवान से- भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते पर 1000 रुपए मिल जाएं, तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपए चढ़ा दूंगा।
कुछ दूर जाने पर पिंटू को 500 रुपए का नोट मिला। 
पिंटू- प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया।  
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...! 
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...! 
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...! 
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मुर्गी- एक अंडा देना,
शॉपकीपर- अंडा तो तुम देती हो
मुर्गी- हां पर मेरे पती ने कहा है
की 4 रु के लिए क्यों अपना
फिगर खराब कर रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 
दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें