फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 23 Nov 2022 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि खुद के लिए भी समय निकाल पाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते-होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही है। हमेशा टूट जाती है..!
पंडित जी- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो..!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
संता- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दामाद लंगड़ाते हुए घर से बाहर निकल रहा था.
सास- क्या हुआ दामाद जी, ऐसे क्यों चल रहे हो?
दामाद- आपकी बेटी ने टांग तोड़ दी
सास- ओह, शाम को जल्दी घर आ जाना…
आपके साले को देखने लड़की वाले आ रहे हैं
दामाद- अरे, मेरी खुद की पसंद इतनी खराब थी, दूसरे का फैसला मैं क्या ख़ाक लूंगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को पापा से मिलाने लायी 
लड़की- पापा ये लड़का मुझे पसंद है 
पापा- क्या तू मेरी बेटी को खुश रखेगा? 
लड़का- हां जी मैं पूरी तरह खुश रखूंगा 
पापा- मैं कैसे यकीन करूं? 
लड़का- अरे आप अपनी बेटी से ही पूछ लो मेरे रूम पे आके कितनी खुश होती थी 

Jokes Hindi: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द क्या थे? महिला ने दिया मजेदार जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया..

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी।
तभी वहां से एक लड़का मोटरसाइकिल पर निकला,
थोड़ी दूर जाकर वह वापस लौट आया,
फिर लड़की से पूछा- पहचाना?
लड़की- नहीं
लड़का- अभी तो तेरे सामने से निकला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था। 
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो? 
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुंदर होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें