फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति को दी सिर्फ एक मूंगफली, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 18 Sep 2022 07:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का प्रसन्न रहता है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना जरूरी है जिसके लिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी हमें मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसलिए हमें नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसान में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता। 
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।

 
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ?

 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना... 
खूबसूरत लड़की- पर क्यों? डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 
सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 
सोनू का जवाब- बेसन के पकौड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें